रूस में लिंग परिवर्तन कराने पर लगा प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Metro
रूस में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर प्रतिबंध लग गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर रोक लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कानून सोमवार को आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया गया। अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून प्रभावी हो गया है। नए कानून के प्रभावी होने से पहले जिन लोगों ने लिंग परिवर्तन कराया है, वे इससे प्रभावित नहीं होंगे।