जनरल बिपिन रावत और पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा ने एक साथ लड़ी थी यह 'जंग', निधन पर जताया शोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तान के संयुक्त स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने दुख जताया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा और जनरल रावत एक-दूसरे को जानते थे और दोनों ही अफ्रीका में एक मोर्चे पर एक साथ तैनात रहे थे।
