जॉर्ज फ्लॉयड के 'हत्यारोपी पुलिसकर्मी' ने जीते कई पदक; 17 शिकायतें भी दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में हुई अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के लिए जिम्मेदार माना जा रहा पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन मौके पर मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों से ज्यादा अनुभवी था। उसके रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने कई पदक जीते। हालांकि उसके नाम पर करीब 17 शिकायतें भी दर्ज हैं। इनमें तेज रफ्तार कार को रोककर उसमें बैठी महिला को खींचकर बाहर निकालने की शिकायत भी शामिल है।
