तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जर्मनी के वाइस चांसलर और आर्थिक मामलों एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रॉबर्ट हैबेक अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार तड़के देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने ट्वीट कर वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक का स्वागत किया है। वाइस चांसलर के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े एवं मध्यम स्तरीय जर्मन कंपनियों के शीर्ष कार्यकारियों का शिष्टमंडल भी भारत आया है।