नवरात्रों में होगा गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Postsen
गुलाम नबी आजाद की पार्टी का ऐलान नवरात्रों में होगा। घोषणा 26 या 27 सितंबर को हो सकती है। पार्टी का नाम और काम दोनों ही धर्मनिरपेक्ष छवि को प्रदर्शित करेगा। पार्टी चुनाव आयोग में इसके बाद चुनाव निशान और झंडे के साथ रजिस्ट्रेशन कराएगी। पार्टी के नियम और शर्तें तय करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ जो दिल्ली में अपना काम युद्धस्तर पर कर रही है।
