गोंडा में आश्रम में खड़ी कार में मिला युवती का शव; चार दिन से थी लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newstrack
गोंडा में शुक्रवार को आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। युवती चार दिन से लापता थी। पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोंडा में पांच अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है।
