हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड़ गए हैं। चार दशक पहले तक हिमालय रेंज में ग्लेशियर का क्षेत्रफल 30 लाख हेक्टेयर था। ग्लोबल वार्मिंग का अधिक प्रभाव दो वर्ग किलोमीटर से कम दायरे में फैले छोटे ग्लेशियरों पर पड़ रहा है। ये ग्लेशियर टूट कर तेजी से पिघलने लगे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पर्यावरण विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग ने जानकारी दी।
