x

गोवा के बिट्स पिलानी परिसर में 24 छात्र संक्रमित, एहतियाती उपाय के आदेश जारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने वास्को शहर के नजदीक बिट्स पिलानी परिसर में बृहस्पतिवार को कोरोना महामारी के 24 मामले सामने आने के बाद सभी छात्रों और शिक्षकों की कोविड-19 जांच के आदेश दिए हैं। वास्को के उप जिलाधिकारी दत्तराज गौंस देसाई की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि जुआरीनगर में बिट्स पिलानी के गोवा कैम्पस में छात्रों के बीच कोविड-19 के 24 मामले सामने आए हैं।