लंदन से वापस लाई जा रही है बकरी के सिर वाली योगिनी देवी की मूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
बलुआ पत्थर की बनी योगिनी देवी की मूर्ति लंदन से दिल्ली लाई जा रही है। मूर्ति में देवी का सिर बकरी का है। इससे पहले भगवान शिव और राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां देश वापस लाई गई हैं। मूर्तियां दो साल पहले तमिलनाडु सरकार को सौंपी जा चुकी हैं। योगिनी देवी की मूर्ति करीब 40 साल पहले चोरी करके लंदन ले जाई गई, जिसकी अब वापसी हो रही है।
