x

तमिलनाडु में 2 नावों से 20 करोड़ का सोना जब्त, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

तमिलनाडु के मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नावों से लाया जा रहा करीब 32.69 किलो सोना बरामद हुआ। सोना तटरक्षक, राजस्व खुफिया और सीमा शुल्क निदेशालय की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान मिला। जब्त सोने की कीमत करीब 20.2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खेप श्रीलंका से लाई जा रही थी। नाव को जब्त कर 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।