रायगढ़ में मालगाड़ी और रेल इंजन की टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: connexion blog
छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी और इंजन की आपस में टक्कर हुई। इस दौरान कई डिब्बे पटरी से उतरे। घटना सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे साइडिंग पर शंटिंग के दौरान हुई। बता दें कि चलते हुए दो इंजन वाला लोकोमोटिव खड़ी खाली मालगाड़ी से टकरा गया जो पीछे की ओर से तीसरी लाइन के ट्रैक (यूपी और डाउन लाइन के अलावा) पर थी।
