ओडिशा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
ओडिशा के जाजपुर में कोरई स्टेशन पर आज सुबह एक तेज रफ्तार मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफार्म पर बने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर तक पहुंच गए। इस दौरान 3 यात्री इसकी चपेट में आ गए और कुचले जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हुई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे के बाद से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं।
