गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, दिखी भारत की सांस्कृतिक झलक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश 71वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। स्कूल, कॉलेजों, दफ्तर से लेकर दिल्ली के राजपथ तक तिरंगा फहराया जा रहा है। भारत के इस राष्ट्रीय पर्व को गूगल ने भी खास डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया। गूगल का डूडल हिंदुस्तान की सांस्कृतिक और विरासत की विविधता में एकता को दर्शाता है। बता दें आज के डूडल को सिंगापुर में रहने वाले अतिथि कलाकार मेरू सेठ ने तैयार किया है।
