गूगल ने कामिनी राय को 155वीं जयंती पर किया याद, बनाया खास डूडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
गूगल ने आज का डूडल कामिनी राय की 155 वीं जयंती पर बनाया है। कामिनी राय भारतीय इतिहास में ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला थीं। महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने वाली कामिनी एक बंगाली कवि, शिक्षाविद, और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1864 को बंगाल के बसंदा गांव में हुआ था। जो वर्तमान में बांग्लादेश के बारीसाल जिले में पड़ता है। 1933 में उनका देहांत हुआ था।
