गूगल ने लॉन्च किया डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news guruji
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने भारत की कला और संस्कृति की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान' लॉन्च किया। जिसे केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही गूगल ने इस अवसर पर डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का भी ऐलान किया।
