गूगल ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर बनाया यह खास डूडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: latestly
पूरे जोश और उत्साह के साथ आज (26 जनवरी) राष्ट्र 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गूगल ने भी इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए एक डूडल बनाया है, जिसमें गणतंत्र दिवस परेड के तत्वों को दर्शाया गया है. गूगल डूडल ने 73 साल पहले उस दिन को याद किया है, जब भारतीय संविधान लागू हुआ था. जिसके साथ ही भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बना.