दुल्हन से साइन करवाया पति को 'दोस्तों से मिलने से न रोकने' का कॉन्ट्रैक्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना, उससे बातचीत करना और एक-दूसरे की जरूरतों को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कुछ लोग अपने दोस्तों को कम समय देते हैं, जो कुछ दोस्तों को मंजूर नहीं होता। ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है। यहां दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है, जिसमें दूल्हे को रात 9:00 बजे तक दोस्तों के साथ समय बिताने की अनुमति दी गई है।