श्रीलंका से भागे गोटाबाया राजपक्षे को ग्रीन कार्ड का इंतजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अमेरिका लौटने और वहां अपनी पत्नी तथा बेटे के साथ बसने के लिए ‘यूएस ग्रीन कार्ड’ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राजपक्षे अपने इस्तीफे की मांग को लेकर श्रीलंका में व्यापक स्तर पर हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पिछले महीने देश छोड़कर भाग गये थे। उनके वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए पिछले महीने ही प्रकिया शुरू कर दी थी।
