महाराष्ट्र में आधी खुली छत के साथ दौड़ी सरकारी बस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bhaskar
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की छत आधी खुल गई। इसके बावजूद बस सड़क पर चलती रही। आगे चल रहे वाहन में बैठे व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में बस की छत हवा में लहराती नजर आ रही है। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। घटना बुधवार की है।
