सरकार ने आधार को मतदाता सूची से जोड़ने की अधिसूचना जारी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
सरकार ने शुक्रवार को चार अधिसूचनाएं जारी कर मतदाता सूची के डेटा को ‘आधार’ से जोड़ने, ‘सर्विस वोटर’ के लिए चुनाव संबंधी कानून को लैंगिक रूप से तटस्थ बनाने और युवाओं को साल में मौजूदा एक बार के बजाय चार बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अनुमति दे दी। ये अधिसूचनाएं, पिछले साल के अंत में संसद द्वारा पारित चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 का हिस्सा हैं।
