सरकार ने लॉन्च किया आरोग्य सेतु ऐप, संक्रमित की लोकेशन करेगा ट्रैक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत सरकार ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए आरोग्य सेतु नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है। सरकार इस एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक कर सकेगी। साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स के मरीजों के संपर्क में होने या नहीं होने का भी पता चलेगा। बता दें कि सरकार इससे पहले भी कोरोना कवच नाम के मोबाइल एप को पेश कर चुकी है।