बाबा रामदेव के दो टीवी चैनल नेपाल में बिना मंजूरी संचालित होने पर कार्रवाई करेगी सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
योग गुरु बाबा रामदेव के दो टीवी चैनल अगर नेपाल में बिना मंजूरी हासिल किए या आवश्यक प्रक्रिया का पालन किए संचालित हुए तो सरकार उनके खिलाफ करेगी कार्रवाई। नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्प कमल दहल ने हालिया रामदेव और उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में संयुक्त रूप से आस्था नेपाल और पतंजलि नेपाल चैनलों को लॉन्च किया था।
