शराब के शौकीनों को सरकार का झटका, राजस्व के लिए 20-25 प्रतिशत बढ़ाए दाम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
तेलंगाना सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की कीमतों में 20-25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे राज्य में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तेलंगाना में इस साल पिछले साल की तुलना में शराब बिक्री में उछाल देखने को मिला है। गर्मी के कारण बीयर की बिक्री में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।