पूर्णियां में ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट शुरू, मक्का और चावल से इथेनॉल बनेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के पूर्णियां में ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट देश का पहला ऐसा संयंत्र है, जहां मक्का और चावल से इथेनॉल बनेगा। उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2007 से इथेनॉल संयंत्र के लिए प्रयास किया जा रहा है। तब राज्य सरकार ने उस समय की केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। वर्तमान केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी।
