रामबन में पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड विस्फोट, गजनवी फोर्स ने ली जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस चौकी के पास आज हाल ही में एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ। घटनास्थल के पास एक पत्र मिला है, इस पत्र में दावा किया गया है कि यह जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स द्वारा किया गया है। एसओजी और सेना की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जम्मू एडीजीपी मुकेश सिंह ने मामले की जानकारी दी है।
