ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाने वाले को GRP ने किया गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
डिब्रूगढ़ राजधानी में ट्रेन के अंदर पांच बम होने की झूठी खबर सोशल मीडिया पर देने वाले व्यक्ति को GRP ने गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने एक ट्वीट के जरिए नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में 5 बम होने का दावा किया था। इसकी सूचना मिलते ही ऐहतियातन ट्रेन को दादरी रेलवे स्टेशन पर रोक कर जांच की गई, लेकिन जांच में सूचना फर्जी निकली।