हरियाणा में गेस्ट टीचर्स को नहीं मिलेगा एचआरए, एलटीसी और शिक्षा भत्ता, ईपीएफ भी नहीं कटेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा सरकार 13 हजार से अधिक गेस्ट टीचर्स को झटका देने वाली है। दरअसल, निकट भविष्य में हरियाणा सरकार गेस्ट टीचर्स को एचआरए, एलटीसी और शिक्षा भत्ता नहीं नहीं देने वाली है और न ही उनका ईपीएफ कटेगा। इस संबंध में सरकार ने विधि विभाग से सेवा नियमों की मंजूरी ले ली है। अब मंत्रिमंडल की मुहर लगना बाकी है। सेवा नियमों में इन लाभों का प्रावधान शामिल नहीं है।
