बंदूकधारियों ने बार में घुसकर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण अफ्रीका के सवेटो शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बार में घुसकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया और फिर एक सफेद मिनी बस में बैठकर फरार हो गए। अभी तक हमले के पीछे की मंशा का पता नहीं लग पाया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।