कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, 2 घायल, हेट क्राइम मानने से पुलिस का इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में गोलीबारी हुई। सैक्रामेंटो स्थित गुरुद्वारे में यह घटना नगर कीर्तन दिवस पर हुई। इस दौरान दो लोग घायल हुए। दोपहर करीब ढाई बजे गोलीबारी हुई। घटना में शामिल सभी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने इसे हेट क्राइम मानने से इनकार किया। गोलीबारी के दौरान तीन शॉट फायर किए गए, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।