खालिस्तानी समर्थकों से खतरे के बीच गुरमीत राम रहीम को मिली जेड प्लस सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा मिली। उसने खालिस्तानी समर्थकों से जान को खतरा बताया है। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर है। कल ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम की पैरोल फरलो से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट में सौंपा था। सरकार के मुताबिक, पैरोल तय प्रक्रिया के तहत दी गई। अब इस मामले में सुनवाई बुधवार को होगी।
