ज्ञानवापी मस्जिद केस में अदालत का आदेश: "जहां शिवलिंग मिला, उस क्षेत्र को सील किया जाए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले में यूपी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस तालाब को सील करने का आदेश दिया है, जहां "शिवलिंग" पाया गया। ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मस्जिद के ऊपरी हिस्से में जहां नमाज पढ़ी जाती है, उसके पास वजू करने की एक जगह है। जिसके लिए एक छोटा तालाब बनाया गया है। इस तालाब में एक शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है।
