ज्ञानवापी सर्वे: आज से शुरू हुई कमीशन की कार्यवाही, प्रशासन भी तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर आज सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू हुई। हर दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही होगी। सर्वे में बाधा डालने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी। परिसर के तहखाने तक वीडियोग्राफी व सर्वे का काम 17 मई से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
