दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन पर भगदड़; 120 की मौत, कई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में अन्य लोगों के नीचे दबकर इन लोगों को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। प्रभावितों को तुरंत घटनास्थल पर ही CPR दिया गया। 100 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। घटनास्थल के वीडियो में आपातकालीन स्वास्थ्यकर्मियों को सड़क पर पड़े लोगों का उपचार करते हुए देखा जा सकता है।