2 जून को बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हालिया छोड़ी थी कांग्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 2 जून को बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पटेल ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके आम आदमी पार्टी में जाने के कयास भी लगाए जा रहे थे।
