हरजोत सिंह की आज होगी वतन वापसी, वीके सिंह ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन से निकलने के दौरान गोलियां लगने से घायल भारतीय हरजोत सिंह की आज स्वदेश वापसी होगी। उसको यूक्रेन की राजधानी कीव में एक कैब में सवार होते वक्त चार गोलियां लगी थीं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत हरजोत की आज वतन वापसी होगी। वीके सिंह पोलैंड में ऑपरेशन गंगा का नेतृत्व कर रहे हैं।
