विभागों, बोर्ड और निगमों में अनुबंध के आधार पर नई नियुक्तियों पर खट्टर सरकार की रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों, बोर्ड और निगमों में अनुबंध के आधार पर नई नियुक्तियों पर हरियाणा की खट्टर सरकार ने रोक लगाई। दरअसल, हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम गठित किया है। जिसके तहत विभागों, बोर्ड और निगमों में अनुबंध के आधार पर भर्ती अब कौशल रोजगार निगम करेगा। प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
