कैंसर मरीजों को हरियाणा सरकार देगी ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा में अब कैंसर मरीजों को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। दरअसल, हाल ही में हरियाणा के अंबाला में कैंसर मरीजों के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में बना अटल कैंसर केयर टर्सरी सेंटर जनता को समर्पित हो गया है। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की। बता दें जेपी नड्डा ने सोमवार को 72.11 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल का शुभारंभ किया था।
