भड़काऊ बयानों पर HC ने केंद्र-पुलिस से मांगा जवाब, 12 मार्च को अगली सुनवाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हिंसा को लेकर 4 बीजेपी नेताओं के भड़काऊ बयानों के मामले में सुनवाई करते हुए HC ने केंद्र, दिल्ली पुलिस और अन्य पक्षकारों को 12 मार्च तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने गिरफ्तार लोगों के नाम प्रकाशित करने की मांग पर दिल्ली सरकार-पुलिस को नोटिस दिया। साथ ही मृतकों के DNA सैंपल सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।