भारत लाए जा रहे चीतों का हुआ हेल्थ चेकअप, कुनो नेशनल पार्क में रखे जाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क लाए जा रहे चीतों का हेल्थ चेकअप हुआ। चेकअप नामीबिया में चीता कंजरवेशन के इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की देखरेख में हुआ। चीतों को 3 हेल्थ चेकअप से गुजरना पड़ा। भारत में 70 साल बाद फिर से चीते दिखाई देंगे। भारत आने वाले 8 चीते (4 नर और 4 मादा) इसी हफ्ते कुनो पहुंच जाएंगे। आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
