x

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में आज यूके हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

ब्रिटेन में रह रहे भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में आज यूके हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ब्रिटेन हाईकोर्ट मानसिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के आधार पर बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव की प्रत्यर्पण अपील पर आज सुनवाई करेगा। नीरव को अगस्त 2021 में इस आधार पर यूके से भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की अनुमति मिली थी कि भारत लौटने से उसके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान होगा और आत्महत्या का खतरा होगा।