10 साल पहले ही पता चलेगी दिल संबंधी बीमारी, समय रहते होगा इलाज, खोज में जुटे रिसर्चर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
गांधीनगर में रिसर्चर्स ऐसी खोज पर काम कर रहे हैं, जिसके मुताबिक 10 साल पहले ही दिल की बीमारी के जोखिम का पता लग सकेगा। इसके लिए गैर-प्रयोगशाला आधारित स्क्रीनिंग टूल बन रहा है। पहले चरण में परिणाम 85% सटीक थे। करीब 2,100 लोगों पर अध्ययन किया गया। इसमें बॉडी मास इंडेक्स, आयु, लिंग, रक्तचाप, धूम्रपान और मधुमेह जैसे कारकों का उपयोग करते हुए इन लोगों की जांच की गई।
