दिल्ली में आज से चलेगी लू, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, यलो अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में लू चलने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
