केरल में बारिश से भारी तबाही; 11 की मौत, कई अभी भी लापता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और दूसरी दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रविवार को कोट्टायम जिले से पांच शव मिले हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 11 पहुंच गया। कोट्टायम के अलावा इडुक्की जिले में भी मौतें हुई हैं। इसके अलावा हादसों में कई लोग घायल हुए हैं और कईयों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।