देश के 8 राज्यों में भारी तबाही, 24 घंटे से बारिश और बाढ़ का कहर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bloomberg
देश के 8 राज्यों में बारिश से तबाही मची हुई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार 24 घंटे से बारिश हो रही है। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड हो रहा है। मैदानी इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। उत्तराखंड में बाढ़ में फंसे टूरिस्ट्स के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
