दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। तेज बौछार ने गर्मी के माहौल को हल्का कर दिया है। तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला सवेरे देर तक चलता रहा। इस कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ बारिश की संभावना है।
