गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp Live
गुजरात में भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। अहमदाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य में एनडीआरएफ की 13 और गुजरात फ्लड एसडीआरएफ की 16 टीमों को तैनात किया गया है। अहमदाबाद समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है। निचले इलाकों में पानी भरा है। तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
