25 राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी, एनडीआरएफ और इंडियन कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के 25 राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। गुजरात के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के नवसारी में एनडीआरएफ और इंडियन कोस्ट गार्ड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। जिले में नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
