देश के 25 राज्यों में भारी बारिश, गुजरात का वलसाड शहर बाढ़ में डूबा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के 25 राज्यों में भारी बारिश हुई। इससे गुजरात और मध्य प्रदेश में 14 लोगों की मौत हो गई। गुजरात का वलसाड शहर बाढ़ में डूबा है। हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आगे भी 3 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के किनारे बने कई मंदिर पानी में समा गए।
