हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लगभग 22 लिंक सड़कें और 3 राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई मार्ग बंद हुए। आनी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एनएच 305 फिर भूस्खलन के कारण बंद हुआ। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हुई। शिमला में मेहली-शोघी बाईपास रोड लगातार बारिश के बीच भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हुआ। राज्य में भूस्खलन के कारण लगभग 22 लिंक सड़कें और 3 राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं।
