असम में भूस्खलन से दो बच्चों की मौत, आज पश्चिम बंगाल की ओर मानसून के बढ़ने के आसार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े इलाकों में तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के बड़े इलाकों में कल भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इस क्षेत्र में और बारिश होने का अनुमान जताया है। 16 से 18 जून तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।
